2 हजार संक्रमितों की मौत एक दिन में रिकॉर्ड

0
Hand drawing a statistical chart about the importance of Social Distancing to flatten the curve in times of pandemic. Coronavirus Covid-19 outbreak concept.

2 हजार संक्रमितों की मौत एक दिन में रिकॉर्ड

24 घंटे में 2.95 लाख नए केस आए
देश में लगातार चौथे दिन ढाई लाख से ज्यादा नए कोरोना केस आए हैं. अबतक कुल 27 करोड़ से ज्यादा कोरोना सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 16 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. रोजाना पॉजिटिविटी रेट 18 फीसदी से ज्यादा है
देशभर में 13 करोड़ कोरोना टीके लगाए जाने के बावजूद महामारी का संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है. हर दिन कोरोना के आंकड़े नया रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 295,041 नए कोरोना केस आए और 2023 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 1,67,457 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले शनिवार को 259,167 नए केस आए थे.
देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

कुल कोरोना केस- एक करोड़ 56 लाख 16 हजार 130
कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 32 लाख 76 हजार 39
कुल एक्टिव केस- 21 लाख 57 हजार 538
कुल मौत- 1 लाख 82 हजार 553
कुल टीकाकरण- 13 करोड़ 1 लाख 19 हजार 310 डोज दी गई