कोरोना के कारन हुआ बुरा हल अहमदाबाद के सबसे बड़े अस्पताल में 1200 बेड्स फुल

0

कोरोना के कारन हुआ बुरा हल अहमदाबाद के सबसे बड़े अस्पताल में 1200 बेड्स फुल

हॉस्पिटल के बाहर एम्बुलेंस में इंतजार कर रहे मरीज कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच अस्पतालों पर काफी बोझ भी बढ़ रहा है। अहमदाबाद के सबसे बड़े कोविड अस्पताल में सभी बेड्स फुल हो चुके हैं और अब मरीज़ों को बाहर एम्बुलेंस में इंतजार करना पड़ रहा है देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. इसका असर अब अस्पतालों पर पड़ने लगा है और मरीज़ों को बेड्स के लिए लंबा इंतज़ार करना पड़ रहा है।

गुजरात के अहमदाबाद की तस्वीर भी कुछ अलग नहीं है, यहां अब अस्पताल में भर्ती होने के लिए लंबी वेटिंग चल रही है गुजरात में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अस्पतालों पर बोझ बढ़ रहा है. अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के कैंपस में एम्बुलेंस कतारों के साथ खड़ी हैं, इनमें मरीज़ लेटे हुए हैं और अंदर बेड्स खाली होने का इंतजार कर रहे हैं. अहमदाबाद के इस सबसे बड़े कोविड अस्पताल में 1200 बेड्स फुल हो चुके हैं, जिसके कारण मरीजों को बाहर रोका गया है. ऐसे में एम्बुलेंस में ही मरीज़ों को ऑक्सीज़न दिया जा रहा है