सोमवार (23july) की आधी रात भाकपा माओवादी नक्सलियों ने 25 जुलाई को झारखंड-बिहार बंद और 28 जुलाई से 3 अगस्त तक ‘शहीदी सप्ताह’ मनाने का ऐलान करते हुए एक पोस्टर लगाया था .मंगलवार की सुबह में घटना की सूचना मिलने के बाद कराईकेला पुलिस गांव पहुंच कर बैनर व पोस्टर जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया है .नक्सलियों द्वारा बैनर लगाए जाने के बाद आसपास क्षेत्र के गांवों के ग्रामीण दहशत में आ गए है.मिली जानकारी के मुताबिक भाकपा माओवादी नक्सलियों ने 23july की रात कराईकेला थाना के ओटार पंचायत के महाली साई और चौक समेत आस पास के क्षेत्रों में विभिन्न जगहों पर नक्सलियों ने जमकर बैनर और पोस्टर बाजी की है. इतना ही नहीं नक्सलियों ने नक्सली बुकलेट भी वह छोड़ गई.आप को बता दे की नेता कामरेड जया हेम्ब्रम समेत तीन नक्सलियों की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी द्वारा आगामी 25 जुलाई को बिहार झारखंड बंद बुलाया है. जबकि नक्सली हर साल 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाते हैं. इस दौरान वे पुलिस की गोलियों से अपने मारे गए साथियों को याद करते हैं और अपने अमर शहीदों के आशयों को पूरा करने और पूंजीवाद, साम्राज्यवाद, नौकरशाही का विरोध करते हैं.



