RANCHI :रेड सी इंटरनेशनल स्कूल में आज एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, स्कूल के चारों हाउस ने हिस्सा लिया.

0
SCHOOL

आज दिनांक , 23 जुलाई: रेड सी इंटरनेशनल स्कूल, आज़ाद बस्ती, रांची में हाउस वाइज स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्कूल के चारों हाउस – वीनस हाउस, जुपिटर हाउस, मार्स हाउस और मर्करी हाउस ने हिस्सा लिया।प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में कहानी कहने की कला को प्रोत्साहित करना और उनकी कहानी के माध्यम से अंदर छुपी विचारों और कला को निखारना था। इस प्रतिस्पर्धा में मार्स हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता। मार्स हाउस के विजेता छात्रों के नाम इस प्रकार हैं: मोहम्मद अनस,अफिया अंजुम,अर्फा इशाक,जोहान इलाही,रौनक फिरदौस,अजमत शाहीर,मोहम्मद अरशद,सफिया शोएब,शेख अकीबूल.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मसरूर अहमद और विशिष्ट अथिति के तौर पर शमशाद अहमद थे। दोनों ही ने जज बनकर विजेताओं का फैसला किया। प्रधानाध्यापिका सोनी सितारा केरकेट्टा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और छात्रों को सम्बोधित किया। जजों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए और छात्रों के साथ संवाद किया।जजों ने विजेता टीम को सम्मानित किया और उनकी कठिन मेहनत की सराहना की। कार्यक्रम में छात्रों की एक्सप्रेसन और उनके आत्मविश्वास की झलक साफ दिखाई दी। इस प्रतियोगिता ने छात्रों को अपनी कहानी कहने की क्षमता को निखारने का एक अनूठा अवसर प्रदान किया।रेड सी इंटरनेशनल स्कूल में की प्रधान अध्यापिका सोनी सितारा केरकेट्टा ने हाउस वाइज स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर छात्रों को सम्बोधित करते हुऐ कहा की यह आयोजन छात्रों के संपूर्ण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रकार की गतिविधियाँ न केवल उनकी शिक्षा को समृद्ध बनाती हैं बल्कि उनके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में भी सहायक होती हैं।आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों जिसमें तमन्ना, सना ,सादिया, अतिका,किरण, सुचिता, मनाउवर,खुशनुमा, नाज़, सदफ,चंदा,शजरा, नीलू, शहमा सर, फरहत,कशिश,आदि की भूमिका अहम रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here