झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों में विभिन्न पदों पर सीएम द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण

0
hemant soren

Ranchi: झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों में विभिन्न पदों पर आज सीएम द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। राज्य सरकार में विभिन्न विभागों में सहायक नगर निवेशक, कनीय अभियंता, स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर, पाइपलाइन इंस्पेक्टर, खान निरीक्षक और मोटरयान निरीक्षक के पदों पर नियुक्त सभी युवाओं को सीएम हेमंत सोरेन ने बधाई दी। सीएम ने कहा आप सभी से आशा करते हैं कि आप राज्य के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। आप सभी ईमानदारी से काम करें, उदाहरण पेश कर दिखाएं, सरकार आपको सम्मानित करेगी। सिर्फ यूपीएससी से ही चयनित नहीं बल्कि जेपीएससी और जेएसएससी से चयनित अभ्यर्थियों को भी अच्छे कार्य के लिए सम्मानित करने का कार्य राज्य सरकार करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here