गढ़वा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का प्रयास गढ़वा समेत झारखंड के एक-एक घर तक पहुंच रहा है। आज गढ़वा में 13 प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र मिला तथा 20 लाभुकों को मिला।गढ़वा के सतत विकास की दिशा में आज मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मिथिलेश ठाकुर द्वारा मनरेगा अंतर्गत नवनियुक्त प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इन नियुक्तियों के बाद मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आने के साथ-साथ लाभुकों को भी लाभ मिलेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत परिसंपतियों एवं लोन का भी लाभुकों के बीच वितरण किया गया। मंत्री मिथिलेश ने कहा है कि इसके जरिए युवाओं के स्वरोजगार अपनाने के साथ अन्य लोगों के लिए भी रोजगार सृजन हो सकेगा।




