JHARKHAND: कुख्यात माओवादी रविंद्र गंझू के ठिकाने पर रेड ,NIA के द्वारा मारा गया रेड.

0
NIA

झारखंड के लातेहार और रांची के सीमावर्ती क्षेत्रों में आज (24july) की सुबह NIA की रेड चल रही है।झारखण्ड के कुख्यात माओवादी नक्सली कमांडर रविंद्र गंझू और उसके सहयोगियों के ठिकानों पर आज NIA रेड चल रही है.मिली जानकारी के अनुसार मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र में कमांडर रविंद्र गंझू के सहयोगियों जितेन्द्रनाथ पांडेय और रोहित के घरो में आज NIA का छापा पड़ा है.15 लाख के इनामी नक्सली माओवादी रविंद्र गंझू को झारखंड बिहार समेत अन्य राज्यों की पुलिस खोज रही है.इसी बीच उनके कई ठिकानो पर आज NIA टीम छापामारी कर रही है .और नक्सली कमांडर रविंद्र गंझू के सहयोगी रोहित यादव के घर और जितेन्द्रनाथ पांडेय के घरो में पुलिस ने छापेमारी कर रही है पर यह दोनों कई मामले में जेल भी जा चुका है. और इन दोनों के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है. इन दोनों के ठिकानों पर जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण तथ्य मिले है जिसकी सूचना अभी तक नही दी गई है . NIA की टीम अभी रविंद्र गंझू के कई और ठिकानो पर भी छापामरी करने जा सकते है .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here