पश्चिमी सिंहभूम: जंगली हाथी ने विधवा महिला घर ध्वस्त, अनाज नष्ट कर दिया, मंत्री दीपक बिरुआ के आदेश पर मिली मदद

0
deepak birua


पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो प्रखंड स्थित ग्राम सनकुचिया में जंगली हाथी ने एक विधवा महिला जम्बी खंडाईत का घर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया और अनाज नष्ट कर दिया। महिला के पास खाने का कोई इंतजाम नहीं बचा और वह शरण लेने को मजबूर थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से राशन और आवास उपलब्ध कराने की मांग की। मंत्री दीपक बिरुआ ने एक्स पर चाईबासा डीसी को निर्देश जारी किया ”@DC_Chaibasa अविलंब मदद करें,टीम भेजकर वैकल्पिक व्यवस्था करवाएं, राशन और जरूरी संसाधन माता जी को उपलब्ध करवा कर सूचित करें।” जिसके बाद डीसी ने सूचित किया ”महोदय, निर्देशानुसार जम्बी खंडाईत को तत्काल राशन एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाया गया है, साथ ही अन्य सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु प्रक्रिया जारी है। सादर”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here