जामताड़ा: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अमन बर्मन के लिए एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था करवाई, जहाँ इस व्यवस्था की लागत लगभग 8 लाख रुपये थी, वहीं मंत्री की व्यक्तिगत पहल से यह सुविधा सिर्फ 4 लाख रुपये में संभव हो सकी।इसके साथ ही उन्होंने 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता भी दी।अमन बर्मन डकैतों के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए थे, और मंत्री ने दुर्गापुर मिशन अस्पताल जाकर उनकी बेहतर चिकित्सा सुनिश्चित की। वे लगातार इस मामले पर नजर रखे हुए हैं और परिवार के संपर्क में हैं।




