गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड, अटका निवासी रामेश्वर दास पिछले 5 दिनों से दुबई में लापता हैं और उनके परिवार का संपर्क उनसे पूरी तरह टूट चुका है। रामेश्वर दास 6 मई 2026 को एक ठेकेदार के माध्यम से टूरिस्ट वीजा पर रोजगार के लिए दुबई गए थे, जहाँ वे बीते 4 महीनों से विपरीत परिस्थितियों में फंसे हुए थे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।




