UP:”जामा मस्जिद” का सर्वे करने पहुंची टीम पर पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 2 की मौ*त

0
jama masjid

UP: संभल में बाबर की आखिरी निशानी जामा मस्जिद के दोबारा सर्वे करने पहुंची टीम पर पथराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। अब सवाल उठ रहे हैं कि अचानक रविवार की सुबह 6 बजे 1000 से ज्यादा लोगों की भीड़ जामा मस्जिद कैसे पहुंच गई? इस दौरान भारी मात्रा में फेंके गए पत्थरों को देखकर लग रहा है कि ये तैयारी पहले से ही की गई थी. बचाव के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े, लाठीचार्ज किया। जिसके बाद संभल में जामा मस्जिद ढाँचे (श्री हरिहर मंदिर) का सर्वे पूर्ण हुआ। बताया कि 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है वहीं 2 की मौ*त की भी खबर है।बता दें कि हिंदू पक्ष का कहना है कि उत्तर प्रदेश के संभल में “हरिहर मंदिर” को तोड़कर “जामा मस्जिद” बनाया गया है। हिंदू पक्ष के वकील गोपाल शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि दीवानी न्यायाधीश की अदालत में दाखिल याचिका में उन्होंने बाबरनामा और आइन-ए-अकबरी किताब का भी उल्लेख किया है, जिसमें हरिहर मंदिर होने की पुष्टि होती है. उन्होंने दावा किया कि इस मंदिर को 1529 में बाबर द्वारा तोड़ा गया था। हिंदू पक्ष ने कोर्ट में मंदिर होने का दावा किया जिसके बाद इस पर कोर्ट ने सर्वे का आदेश भी दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here