धनबाद में कांग्रेस की लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक,शामिल हुए के. राजू

0
k raju

धनबाद। परिषदन भवन में धनबाद लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं झारखंड प्रभारी के. राजू, सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, लोकसभा प्रभारी अनूप सिंह , जिला प्रभारी डॉ. राकेश किरण महतो , शकील अख्तर एवं शमशेर आलम की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। बैठक में अंबा प्रसाद, जलेश्वर महतो, अनुपमा सिंह और अजय दूबे सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी एवं कांग्रेसजन शामिल हुए।धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संतोष सिंह एवं बोकारो जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष जोहार महतो के नेतृत्व में आयोजित इस समीक्षा बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here