रांची DC-SSP ने दी तिरंगे को सलामी

0
ranchi ssp and dc

रांची। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवीन पुलिस लाइन, रांची में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक रांची राकेश रंजन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची मंजुनाथ भजन्त्री सहित जिले के कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश और समाज की सुरक्षा एवं सेवा के लिए पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रांची पारस राणा, पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक), अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची कुमार रजत, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण तथा अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) रांची धनंजय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारियों, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजन्त्री, वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक पारस राणा एवं अन्य अधिकारियों ने सम्मानित कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here