रांची: फिरायालाल चौक तक तिरंगा यात्रा,अनशन पर बैठे छात्र व्हीलचेयर पर शामिल हुए

0
tiranga yatra

Ranchi : स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2026) के अवसर पर रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से आंदोलनरत JPSC और JSSC के अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों के समर्थन में एक विशाल और शांतिपूर्ण ‘तिरंगा यात्रा निकाली. यह रैली स्टेडियम से शुरू होकर लालपुर मार्ग होते हुए शहर के प्रसिद्ध परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक (फिरायालाल चौक) तक गई. जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ पिछले 22 दिनों से आंदोलन कर रहे हजारों युवाओं ने इस रैली में भाग लिया. इस मार्च में कई व्हीलचेयर पर बैठे अनशनकारी छात्र भी हाथों में तिरंगा थामे शामिल हुए, जो इस प्रदर्शन का एक बेहद भावुक और प्रेरक हिस्सा रहा.व्हीलचेयर पर रैली में शामिल एक छात्रा ने कहा, “पूरा देश तिरंगा दिवस मना रहा है, जबकि हम 12 दिनों से विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार हमारी मांगें पूरी करने को तैयार नहीं है…”

भाजपा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने छात्रो के तिरंगा यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा , JSSC-CGL, उत्पाद सिपाही, PGT, JPSC समेत अन्य परीक्षाओं में नौकरी बेचे जाने के आरोपों की CBI जांच की मांग को लेकर आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची में छात्रों ने ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकालकर अपने संघर्ष को और मजबूती दी है।यह आंदोलन अब सिर्फ छात्रों का आंदोलन नहीं, बल्कि जनांदोलन बन चुका है। छात्रों का भविष्य बेचा गया है, उनके सपनों के साथ खिलवाड़ हुआ है। इस पूरे मामले की निष्पक्ष और व्यापक जांच के लिए CBI जांच कराना ही होगा।छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। न्याय की लड़ाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here