चीन बार्डर पर शहीद हुए चंदनकियारी के अग्निवीर, सीएम सोरेन ने जताया शोक, जयराम महतो ने दी श्रद्धांजलि

0
CM Soren

झारखण्ड : अग्निवीर अर्जुन महतो (23वर्ष) सिलफोर पंचायत चंदनकियारी के रहने वाले चीन बार्डर पर हुए मुठभेड़ में शहीद हो गये हैं।भारत चाइना बोर्डर पर तैनात अर्जुन महतो के शहीद होने के बाद इंडियन आर्मी की तरफ से जवान की शहादत की जानकारी उनके परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों का रो रोककर बुरा हाल है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम भी शहीद के गांव पहुंची।अर्जुन महतो चंदनकियारी के फतेहपुर का रहने वाला था।सीएम हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया”बोकारो में चंदनकियारी के सिलफोर पंचायत से अग्निवीर अर्जुन महतो जी के शहीद होने की दुःखद खबर मिली।परमात्मा वीर शहीद की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।वीर शहीद के शहादत को शत-शत नमन!” । झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के डुमरी विधायक जयराम महतो ने चंदनकियारी पहुंच कर शहीद के परिजनों से मुलाकात की और दिलासा दिया”अग्निवीर में शहीद हुए चंदनकियारी के अर्जुन महतो को अंतिम सलामी देने पहुँचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here