अमित शाह: सोनिया गांधी ने वंदे मातरम का गान रोकने बोला,कांग्रेस के लोगों को माफ़ी मांगनी चाहिए

0
mallikarjun kharge

दिल्ली : 15 अगस्त 2026 को कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के ध्वजारोहण कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल रहा है।वीडियो में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के बजने के दौरान खड़े दिखाई दे रहे हैं। गीत के शुरुआती छंद (stanzas) पूरे होने के बाद, जब गीत का पूरा संस्करण आगे बजता रहता है, तब सोनिया गांधी कुछ असहज दिखती हैं और हाथ से कुछ इशारा करती हैं। उनके बाद राहुल गांधी भी कुछ इशारा करते नजर आते हैं।भाजपा नेताओं और सोशल मीडिया यूज़र्स का आरोप है कि सोनिया गांधी गीत के लंबे वर्ज़न (पूरे संस्करण) से नाराज हो गईं और उन्होंने कार्यकर्ताओं को हाथ के इशारे से ‘वंदे मातरम’ का गान बीच में ही रोकने (बंद करने) को कहा।कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह वीडियो भ्रामक तरीके से पेश किया जा रहा है। उनके मुताबिक, वंदे मातरम का पूरा गान सम्मानपूर्वक पूरा गाया गया था। सोनिया गांधी गीत रोकने का नहीं, बल्कि तेज धूप और उम्र के कारण काफी देर से खड़े मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए कुर्सी मंगवाने का इशारा कर रही थीं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 16 अगस्त 2026 को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय पर वंदे मातरम का गान हो रहा था। गान के दौरान कांग्रेस की नेत्री सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष को गान रोकने की बात कही। हम सब टी.वी. पर देखते रह गए।80 साल के बाद बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय का ये अमर गान, जब फिर से सम्मान प्राप्त कर रहा है, तो वो भी सोनिया गांधी को रास नहीं आता है।सोनिया जी, 140 करोड़ जनता आपको देख रही है। आपके द्वारा किया गया ये पाप इस देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। कोई स्वप्न में भी कैसे सोच सकता है कि वंदे मातरम का गान अधूरा छोड़ दिया जाए?कांग्रेस के लोगों को शर्म आनी चाहिए और थोड़ी भी शर्म बची है तो दोनों हाथ जोड़कर बंकिम बाबू और देश की जनता से उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here