रांची : दिनांक-28 नवंबर 2024 को मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों हेतु रांची डीसी ने बैठक किया। जिसमें जिला प्रशासन के सभी आला अधिकारी बैठक में शामिल रहें।मोरहाबादी मैदान, रांची में होने वालें झारखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों के पद शपथ अनुष्ठान कार्यकम में उपरोक्त अवसर पर कार्यक्रम स्थलों पर पूरे झारखण्ड के दूरदराज क्षेत्रों से काफी भारी संख्या में लोगों के भाग लेने की संभावना है। कार्यक्रम में अतिथिगण/विशिष्ट व्यक्तियों के अलावा वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों के उपस्थित होने की संभावना है। जिसको लेकर समारोह स्थल पर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु सम्बंधित पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई। जिसको लेकर सभी सम्बंधित अधिकारियों को प्रतिनियुक्त कराने को लेकर सम्बंधित पदाधिकारी को निर्देश दिए गए। इसके अलावा डीसी ने शपथ ग्रहण समारोह स्थल मोरहाबादी में हो रही तैयारियों का जायजा लिया एवं सम्बंधित सभी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की सभी तैयारी तय समय में पूरा कर ले।



