रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र के हेठबालू गांव में मंगलवार की रात सरहुल जुलूस में झालर को लेकर हुए विवाद में दो गुट की आपस में मारपीट हो गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. मरांडी ने इस घटना पर सीएम सोरेन को घेरा ”हेमंत सोरेन के शासन में समुदाय विशेष का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि कल रांची के पिठौरिया में सरहुल पर्व के उत्सव में बाधा पहुंचाई गई और पवित्र झंडे का अपमान किया गया।@HemantSorenJMM जी, फिर एक नौटंकी करिये। जैस आपने पहले सरना स्थल आंदोलनकारियों पर मुक़दमा दर्ज कराया, फिर कारवाई रोक कर वाहवाही बटोरने का प्रयास किया। ठीक उसी तरह अब आदिवासियों से प्राथमिकी दर्ज कराइए, फिर उसे निरस्त कर वाहवाही बटोरिए… और ऐसे ही कुटिल राजनीति के माध्यम से आदिवासियों को बेवक़ूफ़ बनाकर भ्रमित करते रहिए। न तो आप सरना स्थलों की रक्षा कर पा रहे हैं, न ही सरहुल उत्सव की सुरक्षा सुनिश्चित कर पा रहे हैं।@ranchipolice सरहुल जुलूस में बाधा उत्पन्न करने वाले उपद्रवियों पर बिना विलंब सख्त कारवाई करें।”



