चाईबासा: मंगलवार की शाम चाईबासा जिला मुख्यालय स्थित बाल सुधार गृह से 21 बाल कैदी फरार हो गए। जानकारी अनुसार शाम को बाल सुधार गृह में खेल रहे बाल कैदी का आपस में झगड़ा शुरू हो गया,कैदियों में मारपीट में शुरू हो गई। उसके बाद गेट तोड़कर बाल कैदी फरार हो गए। बाल कैदियों ने भागने के दौरान गार्ड और सुरक्षा कर्मियों पर भी जानलेवा हमला कर दिया है। सीसीटीवी कैमरा, गेट का ताला तोड़ फरार हो गये। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर हेमंत सरकार पर निशाना साधा ”चाईबासा के बाल सुधार गृह से बड़ी संख्या में बाल कैदियों के फरार होने की घटना सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक को दर्शाती है।बाल सुधार गृह का उद्देश्य भटके हुए किशोरों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना होता है, लेकिन चाईबासा की यह घटना दर्शाती है कि सरकार बाल सुधार गृह के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है।@HemantSorenJMM जी, जल्द से जल्द सभी फरार किशोरों को वापस लाकर उनके लिए उचित काउंसलिंग की व्यवस्था की जानी चाहिए, अन्यथा यह समाज के लिए खतरा बन सकता है।ये बच्चे क्यों भागे और किसकी लापरवाही से भागे, इसकी उच्चस्तरीय जॉंच करा कर कार्रवाई की जानी चाहिए।”



