भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम के 40 सदस्यीय कोर ग्रुप में झारखंड की 8 बेटियों ने बनाई जगह

0
8 daughters of Jharkhand

झारखंड: भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम के 40 सदस्यीय कोर ग्रुप में सिमडेगा ज़िले की 6 समेत झारखंड की 8 बेटियों ने जगह बना ली है।हॉकी इंडिया ने आगामी अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं के लिए सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की 40 महिला हॉकी खिलाड़ियों का कोर ग्रुप बनाया है।कोर ग्रुप में शामिल 40 खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर के बाद महिला हॉकी टीम का चयन होगा. चयनित खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत की महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। झारखंड से चयनित इन 08 खिलाड़ियों में से 06 खिलाड़ी सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे और अंजना डुंगडुंग हैं जो कि सिमडेगा जिला से हैं तथा 02 खिलाड़ी निक्की प्रधान (खूंटी) और अलबेला रानी टोप्पो ( खूंटी ) हैँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here