आज 8 जुलाई को सीएम हेमंत सोरेन 7वीं से 10वीं जेपीएससी द्वारा अनुशंसित 252 पदाधिकारियों को सौपेंगे नियुक्ति पत्र

0

आज शुक्रवार 8 जुलाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 7वीं से 10वीं झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा के सफल पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौपेंगे.युवाओं का चयन झारखंड प्रशासनिक सेवा, झारखंड पुलिस सेवा, झारखंड नगरपालिका सेवा, झारखंड शिक्षा सेवा, झारखंड श्रम नियोजन सेवा, झारखंड नियोजन सेवा, झारखंड रजिस्ट्रेशन सेवा, झारखंड सहकारिता सेवा एवं अन्य सेवाओं के लिए हुआ है.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा, 2021 के माध्यम से झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा अनुशंसित कुल 252 पदाधिकारियों को राजधानी रांची में नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे.ये सभी 7वीं से 10वीं झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा के सफल अभ्यर्थी हैं.नियुक्ति पत्र मिलने के बाद इनको प्रशिक्षण दिया जाएगा.

झारखंड सरकार ने जेपीएससी परीक्षा में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी के लिए परीक्षा शुल्क में भारी कटौती की थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर परीक्षा फॉर्म का शुल्क घटाया गया। परीक्षा शुल्क 600 रुपये से घटाकर 100 रुपये किया और एससी/एसटी वर्ग के लिए शुल्क 150 रुपये से 50 रुपये किया गया। साथ ही, रिकॉर्ड करीब एक हजार परीक्षा केंद्र में परीक्षा आयोजित कर प्रतिभाशाली युवाओं को जेपीएससी परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया गया।यह परीक्षा परिणाम केवल 251 दिनों में प्रकाशित हुआ था, जो झारखंड के इतिहास में एक रिकॉर्ड है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here