आज गृह मंत्री अमित शाह ने झारखण्ड के जामताड़ा में दुमका प्रत्याशी सीता सोरेन के लिए जनसभा सम्बोधित किया

0
AMIT SAHA

जामताड़ा : आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखण्ड के जामताड़ा में चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने दुमका लोकसभा सीट से प्रत्याशी सीता सोरेन के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित किया और जनता से वोट के लिए अपील भी की गृह मंत्री ने मंच से अपने संबोधन में बड़े‌ नेताओं के साथ नये कार्यकर्ताओं का भी हौसला बढ़ाया.चुनावी सभा में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी,पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल और रणधीर सिंह ने भी संबोधित किया.जनसभा में पार्टी प्रत्याशी सीता सोरेन ने हेमंत सोरेन पर जबरदस्त प्रहार किया है. उन्होंने कहा है कि जो अपना भरा पूरा संपन्न परिवार नहीं संभाल सका. वो प्रदेश कैसे चलायेगा. यह दुर्गा सोरेन के सपने वाली सरकार नहीं है. यह तो भ्रष्टाचारियों और लुटेरों की सरकार है.वहीं केन्द्रीय गृह मंत्री ने चुनावी सभा में कांग्रेस और झामुमो पर हमला करते हुए कहा कि झारखंड गठन का श्रेय बीजेपी के अटल बिहारी वाजपेई को है. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके लिए झारखंड भ्रष्टाचार का एटीएम है. जब तक झारखंड का विकास नहीं, तब तक देश का विकास अधूरा आगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हम आदिवासी भाई-बहनों से अपील करना चाहते हैं कि ऐसी सरकार चुनें जो घुसपैठ रोके. घुसपैठ नहीं रोकी गई तो आदिवासियों की जमीन और जंगल दोनों खतरे में पड़ जायेंगे. यहां घुसपैठ का मुद्दा आदिवासियों के लिए बड़ा सवाल है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here