राजमहल प्रत्याशी विजय हांसदा के पक्ष में कल्पना सोरेन ने किया संबोधित

0
Vijay Hansda

गांडेय से झामुमो उम्मीदवार कल्पना मुर्मू सोरेन संथाल परगना की क्रांतिकारी भूमि में राजमहल लोकसभा क्षेत्र से झामुमो INDIA गठबंधन के प्रत्याशी विजय हांसदा के पक्ष में अमरापाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई। कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा तीर-कमान झारखण्ड की शान है, तीर-कमान झारखण्ड का सम्मान है, तीर-कमान झारखण्ड का स्वाभिमान है। हेमन्त जी को षड्यंत्रपूर्वक जेल में डालकर बीजेपी ने झारखण्ड और झारखण्डवासियों के साथ खिलवाड़ किया। बीजेपी को डर था कि राज्य के लाखों लोगों को हक़-अधिकार देने वाले हेमन्त जी को बाहर रहने दिया तो चुनाव में बीजेपी की जमानत जब्त हो जायेगी। लेकिन बीजेपी ने यह नहीं सोचा कि हेमन्त जी जरूर जेल में हैं मगर आज हर झारखण्डवासी हेमन्त जी की लड़ाई लड़ रहा है, अपने प्रिय नेता की लड़ाई लड़ रहा है। यह चुनाव जनता लड़ रही है तानशाही ताकतों के खिलाफ और बीजेपी को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा। जेल का जवाब वोट की चोट से देगी जनता।आप सभी से अपील है 1 जून के दिन 4 नंबर पर तीर-धनुष का बटन दबाकर विजय हांसदा जी को भारी से भारी मतों से विजयी बनायें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here