WEATHER ALERT: बंगाल की खाड़ी में उठा सीजन का पहला तूफान,102 KM की स्पीड से चलेगी हवा

0
YELLOW ALERT

बंगाल की खाड़ी में तूफान विकसित हो रहा है जिसके कारण चक्रवात आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार यह भीषण तूफान 26 मई पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश में भयंकर तबाही ला सकता है। इस दौरान बंगाल के कुछ जिलों में 80 से 102 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेंगी। बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।हिंद महासागर में चक्रवातों के नामकरण की प्रणाली के तहत इसका नाम ‘रेमल’ दिया गया है। इसका सुझाव ओमान ने दिया है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में पनप रहा ये तूफान 25 मई को डीप डिप्रेशन में तब्दील होगा और 26 मई की सुबह चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा। इस चक्रवात की वजह से पश्चिम बंगाल के मिदनापुर, दक्षिण चौबीस परगना, उत्तर 24 परगना में भारी प्रभाव पड़ेगा।इस बीच मौसम विभाग ने 27 मई तक ओडिशा के उत्तरी इलाकों, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, मणिपुर के दक्षिणी हिस्सों के तटीय इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है और वहां के मछुआरों को 24 से 27 मई तक बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने के लिए कहा है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान समुद्र की सतह गर्म होने के कारण ये चक्रवाती तूफान भयंकर रूप भी ले सकता है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here