जिला प्रशासन ने मतदाताओं के लिए एक ऍप तैयार किया ,घर बैठे ही वोटर्स जान सकेंगे बूथों पर लगी कतार

0
VOTERS APP

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में झारखंड की चार संसदीय सीटों रांची, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह पर कल 25 मई को चुनाव होने वाला हैं। रांची लोकसभा क्षेत्र में होने वाले चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथ स्टेटस एप तैयार किया है। इस ऍप की मदद से शहरी क्षेत्र के मतदाता घर बैठे ही वोटर बूथों में लगी मतदाताओं की कतार का लाइव पता कर पायेंगे। इस बूथ स्टेटस एप को मतदाता गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। रांची लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले रांची, हटिया और कांके विधानसभा क्षेत्र के बूथों के लाइव स्टेटस के बारे में एप के माध्यम से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। मतदाता व्हाट्सएप पर भी मतदान केंद्र पर लगी लाइन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मतदाता पंक्ति की जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको 8007120120 पर मैसेज करना होगा। इसके बाद अपडेट मिल जायेगा।रांची डीडीसी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि बूथ स्टेटस एप की मदद से मतदाता रांची के शहरी क्षेत्र के लगभग 1000 बूथों के वोटर क्यू का अपडेट जान सकेंगे। इसके लिए सभी बूथ पर जिला प्रशासन ने कर्मी को नियुक्त किया है। सभी कर्मी अपने बूथ से वहां की स्थिति को अपडेट करेंगे। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here