रांची में कल (25MAY)चुनाव पोलिंग पार्टियों को किया जा रहा रवाना,साथ ही कड़ी सुरक्षा का भी इंतजाम.

0
RANCHI VOTING

रांची: झारखंड के चार लोकसभा सीटों के लिए कल वोट डाले जाएंगे। इनमें रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह और धनबाद सीट हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा। रांची लोकसभा सीट की बात करें तो यहां कुल 27 प्रत्याशी चुनाव में खरे है अपना किस्मत आजमा रहे हैं। रांची के अंतर्गत इचागढ़, सिल्ली, खिजरी, रांची और हटिया समेत 6 विधानसभा क्षेत्र है।वोटिंग के लिए लगभग 2500 मतदान केंद्र बनाए गए हैं । पुरुष मतदाताओं की संख्या करीब 11 लाख 8 हजार है, और महिला मतदाताओं की संख्या 10 लाख 80 हज़ार है।यहां कुल मतदाता 21.88 लाख हैं। मोरहाबादी इलाके से मतदान कर्मियों को कड़ी सुरक्षा के बीच कलस्टर भेजा गया. ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा के लिए मतदान कर्मियों के साथ बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मियों को भी भेजा गया है। रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि मतदान कर्मी और सुरक्षा बल क्लस्टर में एक साथ जुटेंगे. तब जाकर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव हो पायेगी .वही रांची डीसी और जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल सिन्हा ने बताया कि ईवीएम मशीनों के साथ मतदान कर्मियों को भेजे जाने वाले वाहनों में जीपीएस लगाया गया है, ताकि रूट बदलने की जानकारी प्रशासन को मिल सके.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here