IAS मनीष रंजन आज ED ऑफिस नही पहुंचे,लेटर भेजकर अगली तारीक की मांग.

0
IAS MANISH RANJAN

ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व सचिव IAS मनीष रंजन आज ED दफ्तर नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने लेटर भेजकर ED से समय की मांग की और ED दफ्तर नहीं आने की वजह भी बताई .बता दें कि ED ने 22 मई को मनीष रंजन को नोटिस भेजकर कहा था कि वह 24 मई को पूछताछ के लिए रांची स्थित ED के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचें। लेकिन आज वह नहीं पहुंचे हैं। मनीष रंजन को अपनी और अपने परिवार के सदस्यों की आय और संपत्ति से संबंधित दस्तावेज भी साथ लाने को कहा गया था । मीडिया ने जब मनीष रंजन की चिट्ठी लेकर पहुंचे कर्मचारी अनिल कुमार ने कहा कि चिट्ठी में क्या है, मुझे नहीं मालूम. चिट्ठी लेकर ED ऑफिस जाने को कहा गया, तो मैं आ गया.जैसा की पता है ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर कमीशनखोरी के मामले में EDके अधिकारी मनीष रंजन से पूछताछ करना चाहते हैं. इसलिए 22 मई को नोटिस भेजकर कहा गया था कि 24 मई को सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए हिनू स्थित केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) के क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित हों.इस मामले में ED ने अब तक मंत्री आलमगीर आलम ,आलम के पीएस संजीव लाल और निजी सहायक जहांगीर आलम समेत कई अन्य लोग ईडी की गिरफ्त में आ चुके हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here