रांची : राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, राँची में अपने मताधिकार का प्रयोग किया , इस दौरान उन्होंने प्रत्येक मतदाता से घरों से निकलकर मतदान करने का आग्रह किया , कहा – सभी मतदताओं से मेरा आग्रह है कि वे भी अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें। लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। जमशेदपुर वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, पीडी आईटीडीए दीपांकर चौधरी, सिटी एसपी मुकेश लुणायत ने परिवार समेत मतदान कर सुदृढ़ लोकतंत्र हेतु अपनी सहभागिता निभाई। धनबाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह धनबाद डीसी माधवी मिश्रा ने बूथ संख्या 162-मध्य विद्यालय, झारुडीह में वोट डाला। इस दौरान उन्होंने मतदान के लिए शिकागो से पहुंची आकृति चौधरी के साथ तस्वीर भी खिंचवाई।इस दौरान उन्होंने झारुडीह मध्य विद्यालय स्थित सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया एवं मतदाताओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसके लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।घनबाद वरीय पुलिस अधीक्षक एच. पी. जनार्दनन ने आज कला भवन स्थित बूथ नंबर 150 में अपने मत का प्रयोग किया।




