कोलकाता एयरपोर्ट से तीसरा जत्था हज के लिए रवाना, झारखण्ड के तीन मंत्रियों ने किया विदा

0
irfan ansari

झारखण्ड : आज कोलकाता एयरपोर्ट से हज पर रवाना होने वाले तीसरे जत्थे को झारखंड सरकार के तीन मंत्री – स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, श्रम मंत्री संजय यादव और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाफिजुल अंसारी – ने स्वयं मौजूद रहकर विदा किया। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के मंत्री श्री गुलाम रब्बानी और सिद्दीकुल्लाह चौधरी सहित बंगाल सरकार की टीम भी मौजूद रही।स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी ने कहा आप सब अल्लाह के घर मक्का शरीफ जा रहे हैं, यह बहुत बड़ा सौभाग्य है। हर किसी को यह नसीब नहीं होता। मेरी दुआ है कि अल्लाह आप सभी की हज को कबूल करे और रहमत बरसाए। झारखंड की तरक्की, देश में अमन और भाईचारे के लिए दुआ करना न भूलें।झारखंड हज कमेटी की देखरेख में हाजियों की यात्रा को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए हर जरूरी कदम उठाए गए हैं। आप सभी हाजियों को दिल से मुबारकबाद और हज की नेक मंज़िल के लिए ढेरों दुआएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here