झारखंड: सड़क हादसों में घायल की मदद करने वाले को मिलेगा 25000 इनाम

0
hemant soren

झारखंड: सड़क हादसों में घायल लोगों को सहायता पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने एक नयी योजना ‘राह-वीर’ लायी है। केंद्रीय परिवहन एवं जलवायु मंत्रालय द्वारा इस संबंध में झारखंड समेत अन्य राज्यों को पत्र भेजा गया है। राज्य में इस योजना को शुरु करने की प्रक्रिया विभागीय स्तर पर शुरु हो गई है। इस योजना के तहत सड़क हादसे में घायल की 60 मिनट के भीतर मदद करने के लिए 25000 इनाम के रूप में दिया जाएगा।‘राह-वीर’ योजना के तहत मिलने वाले 25 हजार रुपये के अलावा पूरे वर्ष के दौरान राह-वीरों में से 10 का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होगा। इनमें से प्रत्येक को 1-1 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा।’गुड सेमेरिटन पॉलिसी’ के तहत 5000 रुपए दिए जाते हैं, लेकिन इसका कोई खास नतीजा नहीं निकला है. इसी उद्देश्य से ‘रा-वीर’ योजना प्रारम्भ की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here