रांची: केंद्र सरकार की ओर से सरना धर्म कोड को लागू किये बिना जनगणना कराने के विरोध में झामुमो की ओर से 27 मई को राज्य के सभी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया।केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने सोमवार को कहा था कि झारखंड सरकार की ओर से सरना धर्म कोड विधेयक को झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र से पारित कर राज्यपाल के जरिए केंद्र सरकार के पास अनुमोदन के लिए भेजा गया है। 5 वर्ष बीत जाने के बाद भी केंद्र सरकार द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। यह स्थिति आदिवासी समुदाय के प्रति भाजपा की मानसिकता को उजागर करती है।




