JAC 10th Result 2025: 91.71% स्टूडेंट्स पास,गढ़वा की गीतांजलि बनीं स्टेट टॉपर

0
JAC 10th Result 2025

झारखंड : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 2025 के लिए कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं।91.71 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, जो पिछले साल के 90.39 प्रतिशत से 1.31 प्रतिशत अधिक है।गढ़वा की गीतांजलि मैट्रिक की परीक्षा में 98.60 % के साथ स्टेट टॉपर बनी हैं। गीतांजलि के पिता उमेश पाल पारा शिक्षक हैं।
सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई”झारखण्ड एकेडमिक काउंसिल (जैक) बोर्ड की मैट्रिक (10वीं) परीक्षा में सफल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को ढेरों बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। परीक्षा में अपेक्षा के अनुरूप जिन्हें परिणाम नहीं मिल पाया वो निराश न हों, कड़ी मेहनत और परिश्रम करते रहें। आप सभी को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।
इस अवसर पर मैं सभी अभिभावकों और शिक्षकों को भी हार्दिक बधाई देता हूँ, जोहार करता हूँ।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here