रांची: हार्ट पेशेंट का राज्य सरकार करायेगी मुफ्त इलाज, पेसेंट के इलाज पूर्व रिम्स में 4-6 नवंबर तक आयोजित स्क्रीनिंग हेल्थ कैंप में होगी जांच

0

रांची: 20 अगस्त को राज्य सरकार ने झारखंड हृदय चिकित्सा योजना शुरू की है.गरीब हार्ट पेसेंट के लिए राज्य सरकार ने बहुत ही बड़ा और लाभदायक फैसला लिया है. ACS सह स्वास्थ्य सचिव अरूण कुमार सिंह ने सभी सिविल सर्जन को रांची के रिम्स में हार्ट पेसेंट के लिए तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने को लेकर एक पत्र लिखा है.पेसेंट के इलाज पूर्व रिम्स में 4, 5 और 6 नवंबर को स्क्रीनिंग हेल्थ कैंप लगाया जायेगा.

झारखंड हृदय चिकित्सा योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग ने PMSRF के साथ MOU किया है. इस एमओयू के तहत PMSRF राजकोट और अहमदाबाद में संचालित सत्य साई हृदय अस्पताल में मुफ्त में इलाज करायेगी.जाँच की रिपोर्ट के अनुसार देखा जाएगा कि अगर इलाज के लिए बाहर जाने की जरुरत पड़ती है तो पेसेंट को चिन्हित राजकोट और अहमदाबाद रेफर कर दिया जायेगा.बताया जा रहा है किपीएमएसआरएउ की तरफ से 500 बच्चों जिनकी उम्र 3 माह से 18 साल होगी की मुफ्त सर्जरी साईं हृदय अस्पताल अहमदाबाद में और 500 व्यस्क का इलाज जिसकी उम्र 18 से 65 साल है, कि सर्जरी राजकोट में की जायेगी.

एसीएस हेल्थ ने सभी सिविल सर्जन को 4, 5 और 6 नवंबर को आयोजित होने वाले हार्ट पेशेंट के स्क्रीनिंग कैंप में सभी जिलों से मरीज लाने के साथ किसी जिम्मेदार चिकित्सा अधिकारी के साथ मरीज को रिम्स लाने और जांच के उपरांत वापस जिला मुख्यालय पहुंचाने का भी निर्देश जारी किया है.बस भाड़ा और नास्ते के लिए राज्य सरकार प्रत्येक मरीज 100 रूपये देगी.राज्य सरकार ने इस योजना के तहत आने-जाने के लिए रोगियों और उनके परिजनों क सहायता राशि उपलब्ध करायेगी. आने-जाने और ठहरने के लिए राज्य सरकार एकमुश्त 10 हजार रूपये का भुगतान करेगी. रिम्स में जब मरीज का स्क्रीनिंग होगा, तो उसी दौरान उसे राजकोट और अहमदाबाद में इलाज के लिए डेट मिल जायेगा. बता दें कि PMSRF की तरफ से राज्य सरकार और रोगी से जांच के लिए और इलाज, सर्जरी, दवा, आईसीयू के लिए किसी तरह की कोई फीस नहीं लिया जायेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here