झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के हटनिया तालाब में छठ पूजा समारोह में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर अपनी श्रद्धा अर्पित की।अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर मुख्यमंत्री ने समस्त झारखण्डवासियों की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा भगवान भास्कर और छठी मईया सभी का कल्याण करे।पूरे झारखंड में अपार भीड़ के साथ छठ पर्व का कार्यक्रम चल रहा है। इस अवसर पर मैं पूरे झारखंड वासियों और श्रद्धालुओं को अपनी ओर से ढ़ेर सारी शुभकामनाएं देता हूं।





