जैसा की आप सभी को पता है कि Elon Musk ने ट्विटर को खरीद लिया है.कई महीनों से चल रही ट्विटर डील पूरी हो गई है और अब ट्विटर के नए मालिक ने इसमें बदलाव करना भी शुरू कर दिया है.ट्विटर में एडिट ट्वीट का नया ऑप्शन ऐड किया गया है.जिससे आप अपने शेयर किऐ गए कंटेंट को एडिट कर पाएंगे.इस बात की जानकारी पीटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने ट्विटर पर दी है.विजय शेखर ने ट्विटर पर ‘एडिट ट्वीट’ बटन का इस्तेमाल कर ट्वीट को एडिट करके उसका स्क्रीनशॉट शेयर किया है. साथ ही इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि ‘यह एक एडिटेड ट्वीट है’ स्क्रीनशॉट में आप देख सकते हैं कि लिस्ट में ‘एडिट ट्वीट’ का ऑप्शन भी दिखाई दे रहा है. हालांकि यूजर्स ट्वीट को 30 मिनट तक ही एडिट कर सकते हैं. वहीं इस फीचर को लेकर ये भी खबरें आ रही हैं कि यूजर्स को प्रतिमाह करीब 400 रुपए चुकाने पड़ सकते हैं.हालांकि ये खबर कितनी सही है इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.



