कंगना रनौत यहां से पॉलिटिक्स में करना चाहती हैं एंट्री, कहा पार्टी मौक़ा देगी तो जरूर करुँगी

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने राजनीति में आने को लेकर ऐलान किया है.जैसा कि आप सभी को पता ही होगा कि कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं. अब उन्होंने इच्छा जताई है कि वो हिमाचल प्रदेश से ही राजनीति में एंट्री करना चाहती हैं.उन्होंने एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम में कहा कि बीजेपी अगर उन्हें मौका देती है तो वह हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव लड़ना चाहेंगी. कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं.कार्यक्रम में कंगना से पूछा गया कि क्या वो राजनीति में आकर जनता की सेवा करने के लिए तैयार हैं? तो उन्होंने कहा, ‘वैसे तो मेरी कोई इस तरह की मंशा तो नहीं है. लेकिन हिमाचल के लोग चाहेंगे कि मैं मंडी से चुनाव के लड़ूं, तो मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं है. लेकिन मैं चाहती हूं राजनीति में और लोगों को आगे आना चाहिए.’ कंगना ने आगे बताया कि उनके पिता कांग्रेस में विश्वास रखते थे.लेकिन 2014 में मोदी जी के आने के बाद उनका पूरा परिवार अब बीजेपी को मानता है.उन्होंने पीएम मोदी की सराहना करते हुए उन्हें ‘महापुरुष’ बताया.

HOME YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here