पंकज मिश्रा और बच्चू यादव दोनों पर लभगग 1000 करोड़ के अवैध खनन से जुड़ी मनी लॉउंड्रिंग केस का आरोप है. दोनों की ओर से दायर जमानत याचिकाओं पर सुनवाई हुई है.कोर्ट में ईडी ने पंकज मिश्रा की जमानत याचिका का विरोध किया है ईडी का कहना है कि न्यायिक हिरासत में रहकर पंकज मिश्रा गवाहों को फोन के जरिए प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं तो जमानत मिलने पर तो वह इस कोशिश को और भी तेज कर देंगे.ईडी ने पंकज मिश्रा की जमानत याचिका का विरोध करते हुए कोर्ट में अपना पक्ष रखा और कहा पंकज मिश्रा और प्रेम प्रकाश एक साथ मिलकर काम करते थे हमें पंकज मिश्रा के खिलाफ मनी लाउंड्रिंग करने के पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं.बता दें कि ईडी ने ईडी ने इस विषय पर अपना जवाब दायर करने के लिए कोर्ट से समय माँगा है जिसके बाद कोर्ट ने 9 नवम्बर तक ईडी को समय दिया है मामले पर अगली सुनवाई अब 9 नवम्बर को होगी.



