दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के एक प्रमुख बाजार में मची भगदड़ में कम से कम 151 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए, जहां हैलोवीन के लिए भारी भीड़ जमा थी. हैलीवीन कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मचने के बाद वहां मौजूद लोगों को कार्डियक अरेस्ट हुआ है.करीब एक लाख लोग शनिवार की रात को हैलोवीन मनाने के लिए मेगासिटी के केंद्रीय जिले इटावन में जमा हुए थे. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है.



