अवैध खनन और मनी लाउंड्रिंग से जुड़े मामले में गिरफ्तार आरोपियों की जमानत याचिका पर विशेष अदालत में आज सुनवाई हुई। मनी लाउंड्रिंग मामले में आरोपी प्रेमप्रकाश 25 अगस्त से न्यायिक हिरासत में है। जमानत याचिका दायर करने पर प्रेम प्रकाश को राहत नहीं मिली है। शनिवार को रांची स्थित ईडी कोर्ट ने प्रेम प्रकाश की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा लिया है। वहीं सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से पंकज मिश्रा और बच्चू यादव के मामले में जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा गया।पंकज मिश्रा और बच्चू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई की अगली तारीख 9 नवंबर तय की गई है। बता दें कि पिछले महीने झारखंड अवैध खनन मामले में ईडी ने अपने चार्जशीट में आरोप लगाया था कि पंकज मिश्रा बच्चू यादव व प्रेम प्रकाश संथाल परगना में अवैध पत्थर खनन से 1000 करोड रुपए से अधिक की कमाई की थी।



