गुजरात: मोरबी क्षेत्र के माच्छू नदी में आज एक केबल ब्रिज गिर गया. कई लोगों के घायल होने की आशंका है.इस दौरान पुलिस और एम्बुलेंस की गाड़ियां भी मौके पर देखी जा रही हैं.इस ब्रिज की मरम्मत के बाद 5 दिन पहले ही इसे आम जनता के लिए खोला गया था.हादसे के वक्त सैकड़ों लोगों के ब्रिज पर मौजूद होने की सूचना है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात CM और अन्य अधिकारियों ने मोरबी में हुई दुर्घटना के संबंध में बात की। उन्होंने बचाव अभियान के लिए टीमों को तत्काल जुटाने, स्थिति की बारीकी से और लगातार निगरानी करने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने को कहा है.गुजरात CM भूपेंद्र पटेल ने कहा-”मोरबी में केबल ब्रिज गिरने की घटना दुखद है। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों के तत्काल उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। मैं इस संबंध में ज़िला प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं.”



