कुल्लू में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा मोदी जी के नेतृत्व में देश में मजबूती आई, सुरक्षित भी हुआ। हम आत्मनिर्भर भारत की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। आज हमारे सामाजिक, आर्थिक परिवेश में बड़ा परिवर्तन आ रहा है। हम ब्रिटेन को पीछे छोड़कर दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं।साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा पर भी निशाना साधा है।आजकल राहुल गांधी भारत जोड़ों यात्रा कर रहे हैं। राहुल गांधी की करतूत और कार्यक्रम भारत तोड़ों के होते हैं। हम जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा रहे थे, वो उसको रखने के पक्ष में होते थे।



