राज्य के मुख्यमंत्री का सरल स्वभाव जीत लेता सबका दिल

0
cm hemant soren

रांची: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के मानवशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अभय सागर मिंज की माँ को एक्स के जरिए सीएम हेमंत सोरेन ने आभार जताया है “इस भावपूर्ण डलिया के लिए आदरणीय मां को बहुत-बहुत आभार, प्रणाम और जोहार कहना अभय।” दरअसल डॉ. अभय सागर मिंज की माँ ने सोमवार सुबह अपने हाथों से “ग़मी नेग वाला डलिया” तैयार किया था।बोलीं कि “हेमंत बाबू” जितनी तन्मयता से बाबा के अंतिम संस्कार कर रहे हैं, तुम सभों को सीखना चाहिए।प्रायः आदिवासी समाज में, जब किसी के घर मृत्यु होती है तो पूरा गाँव, यह नेग वाला डलिया, शोक संतप्त परिवार को स्वतः “सहयोग” करता है।हमारे उरांव समुदाय में इसे, “बीजरपो” या श्राद्ध हेतु सामूहिक सहयोग को बोलते हैं।हेमंत सर ने जब डलिया देखा तो भावुक हो गए और शांत निश्छल मन से ग्रहण किया। डॉ. अभय सागर मिंज ने बोलना ही शुरू किया था कि उन्होंने कहा, मुझे पता है यह क्या है और क्यों है?डॉ. अभय सागर मिंज ने कहा दिसोम गुरु वीर शिबू सोरेन की विरासत अब मजबूत कंधों में हैं। आप पर बेहद गर्व है माननीय मुख्यमंत्री जी।

डॉ. अभय सागर मिंज लिखते हैं कि”कल माँ के “डलिया” को प्राप्त कर आप @HemantSorenJMM भावुक थे, आज माँ आपके पोस्ट को देख रुवाँसी हो गईं। बोलीं कि एक राज्य का मुखिया-मुख्यमंत्री इतना सरल स्वभाव का?अनेक प्रख्यात जननायकों को भी “मस्तिष्क” से “हृदय” की दूरी तय करने में कभी कभी वर्षों लग जाते हैं।आप करोड़ों के मस्तिष्क से उनके हृदय में उतर गए हैं माननीय।बड़े बुजुर्गों और पुरखों का आशीर्वाद हम आदिवासियों की सबसे बड़ी ताक़त है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here