स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा फैसला,अब जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को ₹80 हजार तक मासिक मानदेय मिलेगा

0
irfan ansari

रांची : झारखण्ड सरकार ने डॉक्टरों के मानदेय में बढ़ोतरी की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है।स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि अब जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को ₹70,000 से ₹80,000 तक मासिक मानदेय मिलेगा। वहीं, रिनपास, कांके के डीएनबी डॉक्टरों के मानदेय पुनरीक्षण के प्रस्ताव पर भी विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई है।डॉ. इरफान अंसारी का स्पष्ट संदेश है कि डॉक्टर हमारे अंग हैं, उनके मान-सम्मान में कोई कमी नहीं होगी। मंत्री इरफान अंसारी का कहना है कि डॉक्टर दिन-रात मरीजों की सेवा करते हैं। उनका सम्मान और मनोबल बढ़ाना बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सरकार का लक्ष्य अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना, विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं मजबूत करना और झारखंड की जनता को गुणवत्तापूर्ण इलाज देना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here