सुजाता चौक के राँची क्लब में ‘स्वर्णिम भारत एक्सपो 2026’ का शुभारंभ,शामिल हुए राज्यपाल,सांसद, विधायक,मेयर

0
Swarnim Bharat Expo 2026

राँची: आज राँची के सुजाता चौक स्थित राँची क्लब में ‘स्वर्णिम भारत एक्सपो 2026’ का झारखंड के राज्यपाल santosh gangwar ने फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया।इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ , विधायक सी.पी. सिंह जी, राँची की महापौर श्रीमती रौशनी खलखो , उपमहापौर नीरज कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथिगण एवं सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा, स्वर्णिम भारत एक्सपो 2026 का उद्देश्य भारत की गौरवशाली विकास यात्रा को जन-जन तक पहुँचाना, देश में हो रहे विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से नागरिकों को अवगत कराना तथा युवाओं और विद्यार्थियों को नए भारत की उपलब्धियों, संभावनाओं एवं उज्ज्वल भविष्य से परिचित कराना है।यह एक्सपो विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने और राष्ट्र निर्माण की यात्रा में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को रेखांकित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here