रांची: सोमवार शाम स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर रांची डीसी ने मोरहाबादी मैदान में चल रही तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान मैदान में किए जा रहे सभी व्यवस्थात्मक कार्यों का जायज़ा लिया और उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के क्रम में मुख्य मंच, परेड ग्राउंड, अतिथि दीर्घा, आम जनता के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सजावट, सुरक्षा प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, चिकित्सीय सुविधा एवं आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों की डीसी ने समीक्षा की साथ ही निर्देश दिया कि सभी कार्य समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह सुचारु रुप से संपन्न हो सके।सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कार्यक्रम स्थल के भीतर और बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।




