नगर आयुक्त महोदय श्री मुकेश कुमार के द्वारा निगम के चल रहे योजनाओं एवं सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया

0

आज दिनांक 12.02.2021 को नगर आयुक्त महोदय श्री मुकेश कुमार ( Mukesh kumar IAS ) के द्वारा वार्ड नंबर 49 अंतर्गत इंदिरा पैलेस, मणि टोला, नीम चौक, गौस नगर, राहत कॉलोनी तथा वार्ड नंबर 48 के अंतर्गत बड़ा घाघरा स्लम एरिया, बड़ा घाघरा ऊपर टोली, कुसई मेन रोड में निगम के चल रहे योजनाओं एवं सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण इंदिरा पैलेस से प्रारंभ होते हुए अन्य सभी स्थानों तक चला । निरिक्षण क्रम में नगर आयुक्त महोदय के द्वारा |


1. गौस नगर स्थित नाला की विशेष सफाई करने का निर्देश स्वास्थ शाखा को दिया साथ ही सभी मोहल्ले में सफाई की गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु निर्देशित किया गया।
2. वार्ड से सम्बंधित अभियंता को सड़क नाली आदि योजनाओं को ससमय गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
3 .अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक रूप मे अभियान चला कर दोषियों पर कार्रवाई करने हेतु Enforcement Team को निर्देशित किया गया।

मणि टोला में एक स्थान पर नाली के ऊपर अतिक्रमण देख उसे अविलंब तोड़ने का निदेश दिया गया जिसे Enforcement Team के द्वारा तुरंत अतिक्रमित संरंचना को तोड़ कर ठीक किया गया।

मौके पर उप नगर आयुक्त महोदय श्री शंकर यादव एवं श्री कुंवर सिंह पाहन, सहायक लोक स्वास्थ्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ किरण कुमारी, अधीक्षण अभियंता रामा शंकर राम एवं नगर प्रबंधक उपस्थित थे।