जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत हुरलुंग में 20 साल की युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां पीड़ित के प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। वह पीड़ित को अपनी बहन से मिलाने के बहाने अपने घर ले गया था। पीड़ित ग्रेजुएट कॉलेज की छात्रा है। बिरसानगर की ही रहने वाली है। घटना 10-11 फरवरी की रात की है।
आरोपियों की पहचान बिरसानगर जोन नंबर 8 निवासी सुमन सिंह राजपूत और उसके दोस्त सागर माहली के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ बिरसानगर थाना में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं। इधर, शुक्रवार को पुलिस ने सदर अस्पताल में पीड़ित का मेडिकल कराया। पीड़ित ने बताया कि सुमन उसे अपनी बहन से मिलाने ले गया था। इसी दौरान शराब के नशे में उसका रेप किया।
मामला दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी फरार हैं

कुछ दिन पहले ही हुई थी दोस्ती
थाने में दिए गए लिखित आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि कुछ दिनों पूर्व ही सुमन सिंह राजपूत से उसकी दोस्ती हुई थी। 9 फरवरी को वह उसे बिष्टुपुर स्थित एक मॉल घुमाने ले गया था। 10 फरवरी की शाम उसे वह अपने साथ बिरसानगर स्थित कुआं मैदान के पास अपनी बहन से मिलाने ले गया। बहन से मिलाने के बाद देर रात सुमन उसे बाइक पर हुरलुंग ले गया। बीच में उसका दोस्त सागर भी बाइक पर बैठ गया।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए की जा रही है छापेमारी
बिरसानगर के थाना प्रभारी राजेश कुमार झा के अनुसार दोनों उसे लेकर हुरलुंग गए। जहां सभी ने शराब पी। शराब पीने के बाद दोनों ने बरी-बारी से उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। वहां दुष्कर्म करने के बाद प्रेमी उसे बाइक पर बैठाकर घर छोड़ने के लिए ले आया। घर के पास भी सुमन सिंह राजपूत ने उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया।