
RANCHI: झारखंड देवघर ज़िले के एम्स में मंगलवार से ओपीडी का शुभारंभ हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया। अपने ऑनलाइन संबोधन में उन्होंने कहा कि अभी पवित्र श्रावण मास खत्म हुआ ही है। देवघर का अपना महत्व है। श्रावण मास में लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं। देवघर में आज न सिर्फ एम्स ओपीडी का उद्घाटन हो रहा है, बल्कि नाईट सेल्टर का भी उद्घाटन हुआ है। इससे दूर-दराज के गांवों से एम्स में इलाज कराने के लिए पहुंचने वाले लोगों को आश्रय मिलेगा। रोगीयों के लिए रुकने की भी व्यवस्था की गई जिसके माध्यम से बाहर से आये लोग रुककर इलाज करा सकते हैं।
ओपीडी में मिलने वाली सुविधाएं:-
बाह्य रोगी स्वास्थ्य सेवाएं
मेडिसिन और इसकी संबद्ध शाखाएं :- सामान्य काय-चिकित्सा, क्षय और श्वसन रोग, मनोचिकित्सा, त्वचा रोग विज्ञान।
सर्जरी और संबद्ध शाखाएं :-सामान्य शल्य चिकित्सा विज्ञान, अस्थि रोग विज्ञान, ईएनटी, नेत्र रोग विज्ञान।
बाल रोग विज्ञान :- नवजात शिशु और बाल टीकाकरण।
प्रसुति एवं स्त्री रोग विज्ञान।
दंत चिकित्सा विज्ञान।
पैथोलॉजी विज्ञान।
रेडियोलॉजी विज्ञान।
डे-केयर सेवाओं के लिए 15 बिस्तरों का प्रावधान।
लघु शल्य प्रक्रियाएं।
सीजीएचएस दरों पर बुनियादी जांच व एक्स-रे उपलब्ध कराने हेतु हिन्दलैब्स.(TEAM THE NEWS MIRCHI)



