सरकार ने पूरे देश से 31 मार्च से हट जाएंगे कोविड प्रतिबंध, जानिए फेस मास्क को लेकर क्या कहा

0

कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी से जंग के बीच बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कोविड-19 से जुड़े तमाम प्रतिबंधों को खत्म करने का फैसला लिया है। सरकार ने बताया कि कब से इन प्रतिबंधों को बंद कर दिया है। इसके साथ फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर भी अहम दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

कोरोना वायरस से जंग अब भी जारी है। हालांकि भारत में कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। इस बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने आपदा प्रबंधन के तमाम नियमों को रद्द करने का निर्णय लिया है। गृह मंत्रालय (Home Ministry) ने कोविड (Coronavirus) रोकथाम उपायों के लिए लागू किए गए आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही सरकार ने फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे अहम नियमों को लेकर भी दिशा निर्देश जारी किए हैं। इनमें बताया गया है कि इनको लेकर आगे लोगों को किस नियम को फॉलो करना होगा।

आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि फेस मास्क के इस्तेमाल समेत कोविड रोकथाम उपायों पर सलाह जारी रहेगी। इससे पहले सरकार ने स्थिति में सुधार और महामारी से निपटने के लिए अपनी तैयारियों का जायजा लिया था। इसके बाद एनडीएमए ने फैसला लिया कि कोविड रोकथाम उपायों के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों को लागू करने की और आवश्यकता नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here