रांची: राजधानी के सबसे व्यस्त इलाके अल्बर्ट एक्का चौक पर देश का पहला राउंड फुट ओवरब्रिज बनेगा.इसे बनाने में करीब 18 करोड़ रुपये की लागत आएगी.छह माह में काम पूरा करने की समय सीमा है.फुट ओवरब्रिज निर्माण का काम पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार की बीआरबीए कंपनी को दिया गया है.कंपनी ने अलबर्ट एक्का चौक पर निशानदेही और मापी का काम शुरू कर दिया है.यह फुट ओवरब्रिज बेहद आकर्षक तरीके से बनाया जाएगा।अलबर्ट एक्का चौक स्थित गोलंबर के चारों ओर राउंड फुट ओवरब्रिज बनाया जायेगा.सबसे पहले चौक पर शहीद अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा के लिए नया मंच बनाया जायेगा.उसके बाद शहीद अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा को उस मंच पर स्थानांतरित कर दिया जायेगा.फुट ओवरब्रिज के ऊपर और नीचे चारों तरफ आकर्षक लाइटें लगाई जाएंगी।इस तरह का राउंड फुट ओवरब्रिज देश में पहली बार रांची में बनाया जा रहा है.इससे पहले, कोलकाता में एक राउंड-फुट ओवरब्रिज बनाया गया था, लेकिन सड़क पार करने के लिए कोई एफओबी नहीं है।



